व्यायाम करने के फायदे
Monday, April 29, 2019
Saturday, April 20, 2019
CAUSES OF FAT
Main reasons of increasing Body Weight
1. Eating in access
2. No Walk
3. No Water
4. No Exercise
5. Fast food
6. Alcohol
7. Colddrinks
8. Sticking one position
1. Eating in access
2. No Walk
3. No Water
4. No Exercise
5. Fast food
6. Alcohol
7. Colddrinks
8. Sticking one position
Sunday, April 14, 2019
WEIGHT LOSS SKIPPING
वजन कम करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है- स्किपिंग
अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और चाहकर भी बाहर जाकर एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए स्किपिंग सबसे अच्छा उपाय है।
अगर आप प्राकृतिक रूप से अपनी त्वचा में निखार चाहते हैं तो नियमित रूप से रस्सी कूदिये। रस्सी कूदने से रक्त का संचार अच्छे से होता है और त्वचा की समस्यायें दूर होती हैं। इससे पसीना तेजी से होता है और रोम छिद्र खुलते हैं जिससे त्वचा की समस्या जैसे - एक्ने और दाग-धब्बे अपने आप दूर हो जाते हैं।
रस्सी कूदने से अत्यंत लाभ मिलता है।यह कैलोरी बर्न करने का बहुत अच्छा और आसान तरीका है, सुबह स्किपिंग करने से बॉडी से फैट गायब हो जाता है। यात्रा के दौरान भी आप अपनी रस्सी को साथ ले जा सकते हैं।इसके अलावा यह आपकी स्किन और हार्ट के लिए भी अच्छा होता है।
बिजी होते हुए अगर आपके पास व्यायाम करने का ज्यादा टाइम नहीं है तो रोजाना सुबह 15 मिनट रस्सी कूदना शुरू कर दीजिए। इससे सिर्फ 15 ही मिनट में पूरी बॉडी का वर्कआउट हो जाता है, जिससे बोडी एकदम फिट बनी रहती है।अगर आप रस्सी कूदने का अधिक फायदा उठाने चाहते हैं तब शाम की बजाय सुबह के वक्त रस्सी कूदें। बंद कमरे की बजाय पार्क में रस्सी रस्सी कूदें तो आप इस व्यायाम का दुगुना लाभ उठा सकते हैं। प्रकृति के समीप रहकर व्यक्ति अधिक अच्छा महसूस करता है व उसे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
Saturday, April 13, 2019
WEIGHT LOSS WITH HOT WATER
गर्म पानी पीने के फायदे
आमतौर पर देखा जाता है कि जब लोगों का वजन बढ़ने लगता है तो वह वह अपने वजन पर कंट्रोल नहीं कर पाते और मोटापे से ग्रस्त हो जाते हैं जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है ज्यादा पानी पीना वजन कम करने का सबसे आसान तरीका माना जाता है।

यह उन महिलाओं के लिए निश्चित रूप से फायदेमंद है जो वजन कम करने के लिए घंटों जिम में बिताती हैं या डाइटिंग का सहारा लेती हैं। खाली पेट सिर्फ एक गिलास गर्म पानी पीने से आपके पेट से टॉक्सिन से छुटकारा मिल जाता है और आपको लंबे समय तक भरे हुए का अहसास होता है इस तरह आप अनावश्यक स्नैकिंग की आदत से बच जाती हैं।
अब हम जानते है कि पानी कब-कब पीना चाहिए-
- जो लोग भोजन करने से 30 मिनट पहले एक गिलास पानी पीते हैं उन लोगों का वजन उन लोगों की तुलना में तेजी से कम होता है जो खाने से पहले पानी नहीं पीते।
- ऐसे ही खाना खाने के आधे घंटे बाद 1 गिलास पानी पीना चाहिए।
- सोने से 4 घन्टे पहले ही खाना खा लेना चाहिए। इससे खाना अच्छेे से पच जाता हैै।
Friday, April 12, 2019
REDUCE BELLY FAT
10 steps to get flat belly:
1.Walking or Running
टहलना वजन घटाने के लिए लाभकारी हो सकता है क्योंकि टहलने से हृदय गति सामान्य रहती है। लेकिन इसके लिए आपको दिन में कम से कम 45 से 1 घंटे टहलना जरूरी है। एक लंबे वक्त के बाद इसमें देखा गया कि जो लोग रनिंग करते हैं वह वॉकिंग करने वालों की तुलना में खुद को ज्यादा फिट रखते हैं। रनिंग करने वाले लोग वेट को कंट्रोल करने और उसे लंबे समय तक एक समान बरकरार करके रखते हैं।
2.Water
यह उन महिलाओं के लिए निश्चित रूप से फायदेमंद है जो वजन कम करने के लिए घंटों जिम में बिताती हैं या डाइटिंग का सहारा लेती हैं। खाली पेट सिर्फ एक गिलास गर्म पानी पीने से आपके पेट से टॉक्सिन से छुटकारा मिल जाता है और आपको लंबे समय तक भरे हुए का अहसास होता है इस तरह आप अनावश्यक स्नैकिंग की आदत से बच जाती हैं।रोजाना खाली पेट पर गर्म पानी पीने से पेट खुलकर साफ होने लगेगा और कब्ज की संभावना कम हो जायेगी।
3.Exercise
नियमित एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और एक्सरसाईज के बाद आराम करते समय भी कैलोरी बर्न होती है, जिससे तेजी से वजन कम होता है। इसके अलावा एक्सरसाईज आपकी बढ़ती उम्र की गति को धीमा करके आपको अधिक समय तक जवान बनाए रखने में मदद करती है।
4.Green Tea
ग्रीन टी जल्दी वजन कम करने में मदद करती है। इसका नियमित सेवन चमत्कारिक रूप से आपके शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने का काम करती है। अध्ययनों से पता चला है कि दिन में हरी चाय के 3 से 5 कप पीने के दौरान लगभग 40% अधिक फैट बर्न होता हैं।
5.Avoid Soft drinks & Junk food
वजन बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण होता है-हमारा खान-पान। यदि हमारे खाने में कैलोरी की मात्रा अधिक होगी तो वज़न बढ़ना तय है। अधिक तला-भुना , fast-food, देशी घी, cold-drink आदि पीने से शरीर में ज़रुरत से ज्यादा calories इकठ्ठा हो जाती हैं जिसे हम बिना extra effort के burn नहीं कर पाते और नतीजा हमारे बढे हुए वज़न के रूप में दिखाई देता है।
6.Sleep
नींद के मामले में कभी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। अच्छी सेहत के लिए सोने-उठने का समय व पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है।हमारे लिए नींद दिमाग को आराम देने के लिए बेहद जरूरी है। वक्त पर नहीं सोने व जरूरी नींद नहीं लेने से हमें दिमाग संबंधी समस्याओं के साथ हृदय रोग व फेफड़े संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
7.Don't Skip Breakfast
अक्सर हम रोजमर्रा की भागदौड मे सुबह का नाश्ता ही नहीं कर पाते. ज्यादातर लोग बिना कुछ खाए ही घर से निकल जाते हैं. जबकि ब्रेकफास्ट सबसे जरूरी है इसके बावजूद सबसे पहले हम इसे ही इग्नोर करते हैं. अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें सुबह नाश्ता करने की आदत नहीं तो सावधान हो जाइए. नाश्ता छोड़ने से आपका वजन बढ़ने और मोटापे की आशंका बढ़ जाती है।
8.Yoga & Meditation
मोटापा घटाने के लिए आपको अस्सी प्रतिशत खानपान पर और बीस प्रतिशत योगाभ्यास पर ध्यान देना होगा। कोशिश करें की आप अपना वजन और चर्बी दोनों घटा सकें।नियमित रूप से दृढ़ संकल्प के साथ योगाभ्यास करें ।
9.No Alcohol
शराब जैसे पेयों से पोषण तो मिलता ही नहीं है, इसकी वजह से भूख बढ़ना और अस्वस्थ भोजन खाना भी बढ़ जाता है। शराब न पीकर या कम पीकर ही वजन को नियंत्रित एवं सही तरीके से मेन्टेन किया जा सकता है।अल्कोहल में बहुत अधिक कैलोरी होती है। इसे लेने के बाद नींद न आना या नींद ज्यादा आना हो सकता है। नींद में बाधा से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और शरीर में अतिरिक्त फैट जमने लगता है।
10.Eat Slowly
हाल ही में हुए एक शोध की मानें तो धीरे-धीरे खाने से अधिक संतुष्टि मिलती है और ऐसा भी लगता है कि तेजी से खाने वालों द्वारा अधिक खाना खाया है।खाना पूरे ध्यान से चबा-चबा कर खाए। खाना खाते समय टीवी न देखें।
Subscribe to:
Posts (Atom)
BENEFITS OF EXERCISES
व्यायाम करने के फायदे











