Sunday, April 14, 2019

WEIGHT LOSS SKIPPING


वजन कम करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है- स्किपिंग


अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और चाहकर भी बाहर जाकर एक्‍सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए स्किपिंग सबसे अच्छा उपाय है।


अगर आप प्राकृतिक रूप से अपनी त्‍वचा में निखार चाहते हैं तो नियमित रूप से रस्‍सी कूदिये। रस्‍सी कूदने से रक्‍त का संचार अच्‍छे से होता है और त्‍वचा की समस्‍यायें दूर होती हैं। इससे पसीना तेजी से होता है और रोम छिद्र खुलते हैं जिससे त्‍वचा की समस्‍या जैसे - एक्‍ने और दाग-धब्‍बे अपने आप दूर हो जाते हैं। 


रस्सी कूदने से अत्यंत लाभ मिलता है।यह कैलोरी बर्न करने का बहुत अच्छा और आसान तरीका है, सुबह स्किपिंग करने से बॉडी से फैट गायब हो जाता है। यात्रा के दौरान भी आप अपनी रस्‍सी को साथ ले जा सकते हैं।इसके अलावा यह आपकी स्किन और हार्ट के लिए भी अच्‍छा होता है।
बिजी होते हुए अगर आपके पास व्यायाम करने का ज्यादा टाइम नहीं है तो रोजाना सुबह 15 मिनट रस्सी कूदना शुरू कर दीजिए। इससे सिर्फ 15 ही मिनट में पूरी बॉडी का वर्कआउट हो जाता है, जिससे बोडी एकदम फिट बनी रहती है।अगर आप रस्‍सी कूदने का अधिक फायदा उठाने चाहते हैं तब शाम की बजाय सुबह के वक्‍त रस्‍सी कूदें। बंद कमरे की बजाय पार्क में रस्‍सी रस्सी कूदें तो आप इस व्यायाम का दुगुना लाभ उठा सकते हैं। प्रकृति के समीप रहकर व्यक्ति अधिक अच्छा महसूस करता है व उसे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

No comments:

Post a Comment

BENEFITS OF EXERCISES

व्यायाम करने के फायदे